Spread the love

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेल से भरे टैंकर से बाइक टकराने से मुंबई की एक महिला पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. युवक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

रामपुर पुलिस के अनुसार, सोमवार (6 अक्टूबर) को शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत महिला की पहचान रचना सोनाली (उम्र- 44 वर्ष), पत्नी जवाहर सोनाली, निवासी ग्रेटर मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है. घायल युवक का नाम चिराग कैनिमा बताया जा रहा है, जिसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से खनेरी अस्पताल, रामपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. यह हादसा रामपुर से आगे ज्यूरी पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक तेल से भरे एक टैंकर से जा टकराई. इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *