Spread the love

शिमला 08 अक्तूबर, 2025
हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सचिवालय में भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में वन विभाग में 301 वन रक्षकों को उप-वन राजिक के पद पर पदोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महासंघ ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत पांच लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।
महासंघ के राज्य महासचिव दिनेश शर्मा, प्रतिनिधि और एन.जी.ओ. अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *