Spread the love

शिमला 22 अक्तूबर, 2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं। साथ ही यह पर्व भाई और बहन के बीच स्नेह और विश्वास को और मजबूत बनाने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस भाईचारे और पारिवारिक मेलजोल को बढ़ाने का आग्रह किया और सभी के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *