Spread the love

शालाघाट से शिमला तक बनने वाला फोरलेन जुब्बड़ह‌ट्टी हवाई अड्‌डे के पास से गुजरेगा। इस फोरलेन का निर्माण मौजूदा नैशनल हाईवे-205 से हटकर किया जाएगा। एनएचएआई इसके लिए अंतिम सर्वेक्षण कर चुका है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की औपचारिक घोषणा होना शेष रह गया है। शालाघाट से शिमला तक बनने वाले इन फोरलेन से निचले क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके जुड़ेंगे। 31.7 किमी लंबे इस फोरलेन लॉ यूनिवर्सिटी के समीप से होते हुए कंडा आदर्शकारागार से होते हुए हवाई अड्‌डा के साथ लगते क्षेत्रों से होता हुआ शोषी के समीप परवाणू से शिमला आ रहे फोरलेन से जुड़ेगा। फोरलेन के बीच-बीच से महत्वपूर्ण स्थानों को लिंक दिया जाएगा। ऐसे में शालाघाट बाजार, घडल विधिक अकादमी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, घणाहट्टी, टुटू क्षेत्र में भवनों को किसी तरह की यति नहीं होगी। शिमला तक निर्मित होने वाला फोरलेन मौसम की विपरित परिस्थितियों में कभी बाधित नहीं होगा। यह पूरा साल भर वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध रहेगा। इस फोरलेन निर्माण से रिहायशी क्षेत्र बहुत कम जद में आएगा। कई जगहों पर भू अधिग्रहण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में जैसे ही एनएचएआई इसफोरलेन को लेकर घोषणा करेगा उसके बाद निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भराड़ीघाट तक फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि अगला वित्त वर्ष शुरू होने से पहले शालाघाट-शिमला के बीच में भूमि अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *