घुमारवीं उपमंडल की अमरपुर पंचायत के अंतर्गत न्यू दया बेकरी में रात तीन बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान और गोदाम रखा समान व मशीनरी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने का पता सुबह पांच बजे कर्मचारी मनोज कुमार को लगा, जब आंख खुली और जलने की दुर्गंध आने लगी तो देखा की आग लग चुकी है। मनोज ने तुरंत मालिक सतवीर सिंह ठाकुर को सूचना दी तो आस-पड़ोस व गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक सब मशीनरी व अन्य सामान जल चुका था।। हल्का पटवारी ने मौका मुआयना कर लिया है तथा जलने की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पुलिस ने भी घटना स्थल का मुआयना कर बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि दुकान और गोदाम पूरी तरह तबाह हो गए जिससेन्यू दया बेकरी का सामान का दृश्य अनुमानित लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान
हो गया है। दुकान मालिक सतवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दुकान में बेकरी से जुड़ी महंगी मशीनें व अन्य सामान जल गया है जिससे लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हो गया है।