Spread the love

नड्डा के नेतृत्व में मजबूत हुआ संगठन, युवा नेतृत्व को मिला अवसर : पारुल शर्म

← Back

Thank you for your response. ✨

शिमला | 22 दिसंबर 2025

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (हिमाचल भाजयुमो) के मुख्य प्रवक्ता पारुल शर्मा ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में पार्टी संगठन न केवल मजबूत हुआ है, बल्कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने का ऐतिहासिक अवसर भी मिला है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने पर श्री नितिन निबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पारुल शर्मा ने कहा कि हिमाचल भाजयुमो की ओर से नितिन निबीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का सशक्त उदाहरण है। उनके ऊर्जावान, दूरदर्शी और संगठनात्मक नेतृत्व से भाजपा को नई दिशा, नई गति और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

प्रेस नोट में कहा गया कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और नितिन निबीन के नेतृत्व में भाजपा वहां पहली बार सरकार बनाकर नया राजनीतिक इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि जे. पी. नड्डा का कार्यकाल अकल्पनीय और ऐतिहासिक रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने देश के अनेक राज्यों में सरकारें बनाई हैं तथा वर्ष 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल प्रारंभ हुआ। बिहार विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों ने भी पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ किया है।

उन्होंने कहा कि नड्डा का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन के प्रत्येक स्तर से होकर गुज़रा है। वे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार में स्वास्थ्य एवं वन मंत्री, तथा केंद्रीय स्तर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में दूसरी बार स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

पारुल शर्मा ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ हुई और हार्ट अटैक के मरीजों को सस्ती दरों पर स्टेंट उपलब्ध कराने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। साथ ही हिमाचल प्रदेश को एम्स बिलासपुर, अटल इंस्टिट्यूट चमयाना और पीजीआई ऊना जैसे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान मिले, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य परिवार से आया कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *