राजधानी शिमला की शिमला ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत घैणी में राघव पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्यातिथि डॉ प्रमोद शर्मा ने शिरकत की। राघव पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह हर्षौल्लास से मनाया। स्कूल संस्थापक योगेश्वरी वर्मा ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि वो अविभावकों का स्वागत किया।
नन्हे कलाकारों ने मनोरंजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने मनोरंजन में विभिन्न प्रस्तुतियां दर्ज की। नन्हे बाल कलाकारों ने कार्यक्रम में आए शिक्षक व अभिभावकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने अपने वक्तव्य में स्कूल प्रशासन की हौसला अफजाई की। उन्होंने नन्हे कलाकारों की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह राघव पब्लिक स्कूल की दो अन्य शाखाएं बल्दियां और नींन जुबड़ में चल रही है। इस अवसर पर दीवान वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान गिरधारी लाल, रीना ठाकुर अर्पना वर्मा व स्थानीय लोग उपस्थित थे।