Spread the love

धामी क्षेत्र में जगह-जगह तेंदुए अपनी दहशत फैला रहे हैं। धामी में इनकी जनसंख्या काफी बढ़ गई है। 7 से 8 तेंदुए देखे गए हैं। हाल ही में पांच मंजिला मकान से पवेलियन कुत्ते को रात करीब 11:00 बजे एस आर वर्मा के घर से जो कि धामी बाजार के बीचों बीच है वहाँ सेउठा दिया और उसका शिकार किया। शिकार करने के बाद भी तेंदुआ छत पर करीब 2:30 बजे तक निडर होकर वहीं बैठा रहा। होहल्ला करने से भी तेंदुआ छत से नहीं उतरा। इस क्षेत्र में तेंदुए इतने निडर है कि आज भी करीब 8:00 बजे जबकि पूरा बाजार खुला था बाजार में  बीचों-बीच तेंदुआ आराम से टहलता हुआ अपनी मस्त चाल में चलता रहा। लोग अचंभित हो गए। लोगों के शोर मचाने से वह वहां से निकल गया।

लोग दहशत में है आम जनता का कहना है कि मॉर्निंग वॉक व घर से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। अपनी जान माल बचाना तो बहुत ही मुश्किल हो गया है। वन विभाग से आग्रह है कि जल्द से तेंदुए को पिंजरा लगाकर इन्हें पकड़ कर लोगों को इन खूंखार जंगली जानवरों से निजात दिलाई जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *