Spread the love

शिमला, 24 सितम्बर राजधानी शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत नैशनल हाईवे-205 पर घंडल के समीप गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

यह हादसा बागीपुल से शिमला आ रही एच.आर.टी.सी. की इलैक्ट्रिक बस और एक कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं।

ये सभी लोग सोलन जिले की अर्की तहसील के गांव फान्जी के प्रत एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे(75) पत्नी ठाकरू राम की मौत हो गई है, जबकि कार चालक मनीष, जो दयानन्द का पुत्र है, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज आई.जी. एम. सी. शिमला में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी धामी से एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि दयानंद व उनकी पत्नी हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 75वर्षीय विद्या देवी ने आई.जी.एम.सी. शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं।

यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। पुलिस ने पुलिस थाना बालूगंज में बी.एन.एस. की धारा 281, 125 (ए) और 106 (1) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *