Spread the love

किन्नौर में लोकमित्र केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की रोजी-रोटी पर सरकारी ई- सेवाओं की बेबसाइटें कोरोना काल में राहु बन रही हैं। बताया जा रहा है कि जिले में सरकारी ई-सेवाओं की बेबसाइटें ठीक से काम नहीं कर रहीं है। जिससे कोरोना काल में पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे लोक मित्र केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर संचालको को खासा नुक्सान झेलना पड़ रहा है।
इस संबध में प्रदेश सरकार द्वारा जारी ई- सेवाओं को दुरूस्त करने की मांग को लेकर द किन्नौर एचपी सीएससी वीएलइ कॉ-आपरेटिव सोसाइटी द्वारा एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह के माध्यम से सरकार और जिलाधीश को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद सोसाइटी के अध्यक्ष अजय नेगी और मीडिया प्रभारी कुलदीप मेहता ने कहा कि सरकार लोगों को घर द्वार पर ई-सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लोक मित्र केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर को अधिकृत्त किया है। लेकिन सरकार की कई ई-सेवा बेबसाइटें ठीक तरह से काम नहीं कर रही है।
जिस कारण लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए लोक मित्र केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर में कई चक्कर लगाने पड़ते है। नतीजन लोगों के कई कार्य समय पर नहीं हो पाते है।
ज्ञापन में प्रदेश सरकार और जिलाधीश से मांग की गई है कि सरकार द्वारा जारी ई- सेवाओं को ठीक करवाएं, जिससे लोगों के काम तुरंत हो सकें और सेंटर संचालकों का कार्य भी सही चलें।
बाइट: कुलदीप मेहता संचालक कॉमन सर्विस सेंटर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *