Spread the love

हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अलग-अलग तरह से प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इसी तरह से जय मां मनसा क्रिकेट एसोसिएशन 2026 ने सोलन जिला के शालघाट में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सोलन और शिमला ग्रामीण की लगभग 64 टीमों ने भाग लिया। आज जय मां मनसा क्रिकेट एसोसिएशन 2026 प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में डोमिनेटर देवनगर और कुट्टेड 11 के बीच मैच खेला गया। डोमिनेटर देवनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 1212 ओवर में डोमिनेटर देवनगर ने 74 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में कूटेड 11 केवल 64 रन ही बना पाई। इस प्रकार डोमिनेटर देवनगर ने ₹100000 की इनामी राशि और ट्रॉफी हासिल की। जबकि रनरअप टीम कोटेड 11 को 51000 की राशि से नवाजा गया। कुटेड 11 टीम के पवन ठाकुर को मैन ऑफ़ द सीरीज रहे। इसी तरह शुभम ठाकुर को बेहतर बल्लेबाज के रूप में नवाजा गया। चलाहल इलेवन के पुष्पराज को बेस्ट फील्डर चुना गया। इसी तरह बेस्ट विकेटकीपर का खिताब आर्यन इलेवन के नीरज ठाकुर को दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *