Spread the love

चंबा । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करवाने का वादा करते हुए उन्होंने 28 अगस्त को प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन का अनशन समाप्त करवाया था। आज यह वादा पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से जो संभव था, वह किया और केंद्र सरकार के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की पूरी बात रखी। प्रदेश सरकार यदि पहले से ही पूरी ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास करती, तो यह काम बिना किसी आंदोलन और अनशन के भी हो सकता था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन आधारित राज्य है और पर्यटन को बढ़ावा देने में टैक्सी ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोरोना काल में जब पाबंदियों के कारण पर्यटन ठप पड़ गया था, टैक्सियां नहीं चल रही थीं और परिवहन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, तब उनकी सरकार ने ऑपरेटरों की समस्याओं को समझते हुए टैक्सियों, बसों और ट्रकों का दो साल का टैक्स माफ किया था। इतना ही नहीं, जिन ऑपरेटरों ने पहले ही टैक्स जमा करवा दिया था, उन्हें उनका पैसा वापस भी किया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *