Spread the love

शिमला, 31 जुलाई:
शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज 31 जुलाई 2020 से 6 अगस्त 2020 तक मनाए जाने वाला संस्कृत सप्ताह की सभी देश तथा प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा एक देव भाषा है, जो जन भाषा हुआ करती थी। संस्कृत भाषा से भारत का गौरव है।
इसी दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है तथा प्रदेश सरकार का प्रयास है कि संस्कृत पुनः जन भाषा का स्वरूप ले।
उन्होंने बताया कि भारत विश्व गुरु बने तथा परम वैभव की स्थिति तक पहुंचे, जिसके लिए संस्कृत का पढ़ना, पढ़ाना और इसी के अनुरूप अपना आचरण करना आवश्यक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *