शिमला 31 जुलाई, 2020 मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जय राम ठाकुर द्वारा वीडियो काॅनफ्रेंसिंग के माध्यम से आज 33 के.वी. विद्युत् उपकेन्द्र कुपवी का लोकार्पण अन्य विभिन्न योजनाओं के साथ तहसील चैपाल में किया गया। इस अवसर पर शिमला में जल शक्ति मंत्री श्री महेन्द्र सिंह भी मौजुद रहे। साथ ही चैपाल में इस अवसर पर माननीय विधायक श्री बलबीर सिंह वर्मा भी मौजुद रहे। उन्होंने कहा कि इस विद्युत् उप-केन्द्र के बन जाने से कुपवी तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों एवं तहसील चैपाल की 18 पंचायतों के 17 हजार 500 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि उप-केन्द्र के निर्माण पर लगभग 6 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। चैपाल में इस अवसर पर विद्युत् बोर्ड के संयुक्त निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत् उप-केन्द्र को 33 के.वी. चाड़ना से 35 किलोमीटर लम्बी संचार लाईन का निर्माण कर जोडा़ गया है। इस विद्युत उप-केन्द्र से 11 के.वी. के 3 फीडर कुपवी-मलाट, कुपरवी-नौरा ओर एक स्थानीय फीडर निकाला गया है। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजुद रहे।