Spread the love

हिमाचल प्रदेश में शतक पर शतक नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें पिछले दिन 119 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सर्वाधिक जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्र से हैं। जहां 25 लोग नए कोरोना संक्रमित हुए हैं। सोलन के बद्दी में जहां भी सैंपल हो रहे हैं नए कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं सरकार को जिला सोलन कबड्डी क्षेत्र में काफी सावधानी बरतनी होगी। इसी तरह राजधानी शिमला में 13 नए मामले सामने आए हैं। सोलन से 25, चंबा में चार, हमीरपुर से 13, कांगड़ा से 13, कुल्लू से 8 मामले व मंडी से 14 मामले उना से 9 मामले व सिरमौर से 8 मामले सामने आए हैं वही बिलासपुर में 12 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राजधानी शिमला के 13 मामलों में कुम्हार सेल से 4 मामले रोहडू से 4 मामले इसी तरह आईजीएमसी शिमला से एक मामला व नेरवा मतियाना रामपुर व सेना अस्पताल से एक एक मामला सामने आया है। जिला बिलासपुर के 12 मामलों में 10 मामले एम्स कोठीपुरा से हैं। इसी तरह जिला सोलन के 25 मामलों में 18 मामले बीवीएन से दो नालागढ़ से एक अर्की से और 4 परमाणु से हैं। जिला चंबा के 4 मामलों में चारों पहले से संक्रमित मामलों के सीधे संपर्क से हैं इसी तरह जिला हमीरपुर से 13 मामलों में 7 महिलाएं व छह पुरुष हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित का कुल आंकड़ा 3993 में 1308 एक्टिव मामले हैं जिसमें 2632 मरीज ठीक हुए हैं हालांकि 17 लोगों की मौत हुई है । वही 34 लोग राज्य के बाहर चले गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *