Spread the love

रिकांग पिओ-20 फरवरी,2020- किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांग पिओ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल योजना के अन्तर्गत जिले के वर्ष 2017-18 में 10वीं तथा 12वीं कक्षा के 36 मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने लेैपटाॅप प्रदान किये । उन्होने दसवीं कक्षा के 22 विधार्थियो तथा जमा दो के 14 मेधावी विधार्थियो को लैपटाॅप प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ किये गये श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल योजना का मुख्य उद्ेश्य विधार्थियो को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि वें आज के प्रतिस्पर्धा के युग में अपने को प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयार कर सके । उन्होने कहा कि इससे अन्य विधार्थियो को भी प्रेरणा मिलती है कि वें भी इनके तरह कठिन परिश्रम कर अपने व परिवार का नाम रोशन कर सके । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधार्थियो की सुविधा व समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है । उन्होने कहा कि अटल वर्दी योजना के तहत पहली से जमा दो तक कक्षा के विधार्थियो को निःशुल्क स्मार्ट वर्दी प्रदान की जा रही है जबकि पहली, तीसरी , छठी व नवीं कक्षा के विधार्थियो को स्कूल बेग भी प्रदान किये जा रहे है ।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्रो को प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए तैयार करने हेतु मेधा प्रोत्साहन योजना भी आरम्भ की गई है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रो को जमा दो तथा स्नातक के उपरान्त प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए कोचिंग का प्रावधान किया गया है । योजना के तहत मेडिकल तथा इंजिनियरिंग सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओ की कोचिंग के लिए एक लाख रू0 प्रदान करने का प्रावधान किया गया है उन्होने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग/गरीबी रेखा से नीचे के परिवारो के नवीं तथा दसवीं कक्षा के विधार्थियो को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके प्रदान किये जा रहे है इसके अतिरिक्त मेधावी व जरूरतमन्द विधार्थियो को केन्द्र व राज्य प्रायोजित विभिन्न छात्रवृति योजनाओ के तहत लाभान्वित किया जा रहा है ।
इस अवसर पर उप-निदेशक उच्च शिक्षा पदम विष्ठ, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अशोक नेगी सहित अन्य अध्यापक व प्रवक्ता उपस्थित थे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *