Spread the love

बिलासपुर 20 फरवरी-उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिला स्तरीय अभिसरण समिति
की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर की 18 ग्राम
पंचायतों के 20 गांवों में समुचित विकास सुनिश्चित करवाने के लिए प्रधान
मंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि
इन गांवों में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि आदर्श
गांव की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने बताया कि चयनित गांव
के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया
जाएगा

जिसके लिए ग्रामीण स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने
सम्बन्धित विभाग को शीघ्र ग्रामीण स्तरीय समितियों के गठन के निर्देश दिए
तथा नियमित रूप से बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उदेश्य अनुसूचित जाति बाहुल्य
गांवों का समेकित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों
के अधिकारियों से कहा कि इन गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क,
शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत,सोलर लाईट इत्यादि के अतिरिक्त सभी
सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुचाएं ताकि पात्र लोग इन
योजनाओं का लाभ प्राप्त करके लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह,तहसीलदार मुलतान सिंह बनयाल, जिला कल्याण अधिकारी डा0 संजीव कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत के अतिरिक्त सम्बन्धित पंचायतों के प्रधान और सचिव तथा तकनीकी सहायक के अतिरिक्त गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *