शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नए साल के जश्न में खलल पड़ गया है।इसकी वजह बना है कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant)।शिमला पुलिस (Shimla Police) ने हजारों सैलानियों (Tourist) से भरे रिज मैदान और मॉल रोड को खाली कराया गया।पुलिस ने अचानक ये निर्णय लिया था पुलिस ने सैलानियों से अपने-अपने ठिकानों और होटलों में लौट जाने को कहा था। रिज मैदान पर इस वक्त शिमला IG हिमांशु मिश्रा, DC और SP मोनिका के साथ ही भारी पुलिसबल रिज मैदान और मॉल रोड पर तैनात किया गया है।बता दें की नए साल का जश्न मनाने हजारों की संख्या में सैलानी शिमला के रिज मैदान और मॉल रोड पर पहुंचे हैं।



हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने अब तक नाइट कर्फ्यू भी नहीं लगाया था, जिससे शिमला के साथ ही साथ मनाली में भी हजारों की संख्या में पर्यटक नए साल का स्वागत करने पहुंचे थे, शिमला के होटल 100 फीसदी तक पैक हो गए थे।लेकिन यहां पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई जा रही थीं।जबकि इलाके में पुलिस लोगों को मास्क लगाने और दूरी बनाने की बात कर रही थी

हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने अब तक नाइट कर्फ्यू भी नहीं लगाया था, जिससे शिमला के साथ ही साथ मनाली में भी हजारों की संख्या में पर्यटक नए साल का स्वागत करने पहुंचे थे, शिमला के होटल 100 फीसदी तक पैक हो गए थे।लेकिन यहां पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ाई जा रही थीं।जबकि इलाके में पुलिस लोगों को मास्क लगाने और दूरी बनाने की बात कर रही थी।