Spread the love

शिमला। शिमला पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नशे का कारोबार शहर से गांव तक फैल चुका है। पुलिस आए दिन नशे की खेप भी बरामद कर रही है। बावजूद इसके नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अब ताजे मामले में शिमला पुलिस ने बुधवार शाम को शोघी बैरियर पर दो व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने दो व्यक्तियों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। रॉबिन राज,पुत्र राज कुमार, निवासी आनी, जिला कुल्लू और गुड्डू, आनी को 163 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों को शोघी बैरियर पर एक प्राइवेट बस में पकड़ा है।जो दिल्ली से शिमला रूट पर थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि इस बस में आरोपी नशे की खेप को लेकर जा रहे हैं।ऐसे में जब तलाशी ली गई, तो इन दोनों चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गयाडीएसपी कमल वर्मा (DSP Kamal Verma) ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक बस में दो लोग नशे का सामान ले कर आ रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने शोघी बैरियर पर एक बस में तलाशी को दौरान दो व्यक्तियों से 163 ग्राम चिट्टा पकड़ा।उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *