शिमला, 10, मई, 2020,। भारत के अग्रणी वैलनेस ब्रांड्स में से एक, हिमालया ड्रग कंपनी ने जर्म प्रोटेक्शन स्पेस में अपने लेटेस्ट उत्पाद-हिमालया प्योर हैंड्स के साथ हैंड हाईज़ीन एवं सैनिटेशन का पालन करने का महत्व प्रदर्शित किया है। बढ़ते लाकडाऊन एवं सोशल डिस्टैंसिंग के बीच, जहां पारंपरिक विज्ञापन मुश्किल हो गया है, ऐसे में हिमालया एवं 82.5 कम्युनिकेशंस से मिलकर एक फिल्म बनाई है, जो दुनिया के सामने यह उत्पाद प्रस्तुत करेगी।
फिलिप हेडन, सीईओ, द हिमालया ड्रग कंपनी ने कहा, ‘‘यह फिल्म अभिवादन की हमारी भारतीय परंपरा, नमस्ते की खूबसूरती, महत्व व बुद्धिमत्ता काप्रदर्शन करती है।आज हम सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं, लेकिन इस अभिवादन की बुद्धिमत्ता व ज्ञान हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।हिमालया में हम सदैव अपनी संपन्न विरासत से प्रेरणा लेते हैं।हमें उम्मीद है कि यह फिल्म प्यार व खुशी फैलाएगी एवं आप सभी को सुरक्षित रखेगी।सुरक्षित रहिए, सेहत मंद रहिए।हिमालया में आप को हमारा हार्दिक नमस्ते।’’
राजेश कृष्णमूर्ति, बिज़नेस डायरेक्टर-कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीज़न, हिमालया ड्रग कंपनी ने कहा, ‘‘हिमालया एक प्रसिद्ध व भरोसेमंद वैलनेस ब्रांड है।हम सदैव अपने ग्राहकों की सेहत सुनिश्चित करने में सबसे आगे रहे हैं।हैंडवाश एवं हैंड सैनिटाईज़र्स के हमारे हिमालया प्योर हैंड्स पोर्टफोलियो के साथ हम हाथों की संपूर्ण हाईज़ीन सुनिश्चित कर रहे हैं, जो संक्रमण रोकने का पहला कदम है।आज जब हाथों की हाईज़ीन के अलावा सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना भी अत्यधिक आवश्यक हो चुका है, तब नमस्ते एक दूसरे के साथ अभिवादन करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।इस ब्रांड फिल्म के साथ हम भारत में अभिवादन की खूबसूरत परंपरा, नमस्ते पर प्रकाश डालना चाहते हैं, जो आज के समय बहुत उपयोगी बन गई है।’