Spread the love

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में चालक के कुल 100 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती दैनिक वेतन के आधार पर की जानी है। बता दें कि इस भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा पहले ही आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। वहीं, अब सामने आ रही अपडेट के मुताबिक बोर्ड यह भर्तियां सरकार द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के तहत करेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpseb.in पर उपलब्ध है, जिसके तहत अब यह भर्ती की जाएगी। बता दें कि रिक्त पड़े इन पदों पर उन्हीं उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिन्होंने पहले आवेदन किया है।

कुल पदः 100

  • सामान्य वर्ग (अनारक्षित): 32 पद
  • सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित):एक पद,
  • सामान्य (पूर्व सैनिक): नौ पद,
  • सामान्य (खेल): तीन पद,
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित): दस पद,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित): 13 पद,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे): तीन पद,
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक): दो पद,
  • अनुसूचित जाति (अनारक्षित):15 पद,
  • अनुसूचित जाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा के नीचे): तीन पद,
  • अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित): एक पद,
  • अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक): तीन पद,
  • अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित): तीन पद,
  • अनुसूचित जनजाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा से नीचे): एक पद,
  • अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक): एक पद

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *