Spread the love

शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल कुुफरीधार घनाहटटी मे दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 8 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक  हासिल किए। जिसमें 95% अंक लेकर कृतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही साक्षी ठाकुर ने 94% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह तृतीय स्थान पर प्रीति-1, प्रीति-2 और संचित ने 93% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल कुफरीधार घणाहट्टी के छात्रों ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल अपने आप में एक ऐसा शिक्षा संसथान है जहाँ विद्यार्थियों को ट्यूशन कल्चर को नकार कर शिक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की कवायद पिछले 20 वर्षों से चली है।ग्रामीण क्षेत्र में निम्न फीस के साथ ये अग्रणी संस्था है। जिसका ध्येय हर छात्र को एक जिम्मेवार नागरिक बनाना है जो देश को वैज्ञानिक दृष्टिकोण दे सके और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सवाल उठा सके। इस वर्ष के परिणामो में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
कक्षा दसवीं के अव्वल रहने वाले छात्र निम्न हैं :-
1.कृतिका 95%

2.साक्षी 94%

3.संचित 93%

कक्षा बारहवीं के अव्वल रहने वाले छात्र निम्न हैं :-
1.साहिल 92%

2.प्रणव 80%

3.यश 80%

4.शुभम 79%

गौरतलब हो कि पिछले दस वर्षों में यहाँ के छात्र 41 लेपटॉप प्राप्त कर चुके हैं और लगभग 75% छात्र मेरिट में आएं हैं।

पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं जिसमें जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल किए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *