कोटखाई। कोटखाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भमराना गांव में एक पिकप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार पिछले कल करीब 7.45 बजे जगत राम की सड़क पर गाड़ी का Accident हुआ था वहां पर पहुंचा तो वहां सड़क पर काफी लोग व गाड़िया खड़ी थी तथा लोग नीचे की तरफ ढांक मे जा रहे थे तो पता चला की हादसा मे घायल भागचन्द पुत्र जीत राम भमराड़ा डा0घर कुईनल को स्थानिय लोग ईलाज हेतू CHC कोटखाई ले गये है । मैं व अन्य लोग सड़क से नीचे गाड़ी की तरफ जा रहे थे तो ढांक मे लगभग 300 मीटर की दूर पर जगत राम गांव भडेच PO हिमरी घायल अवस्था मे पड़ा था तथा उससे नीचे की तरफ 20/30 मीटर नीचे की तरफ गाड़ी Pic-up टायरों के बल पड़ी थी गाड़ी का न0 पढने पर HP09-3398 Pic-up महेन्द्रा बलेरो पाई गई जो कि क्षतिग्रस्त हालात मे पाई गई थी ।
पता करने पर मालूम हुआ कि गाड़ी को जगत राम S/o र्स्व0 रामानंद शर्मा R/o गांव भडेच, PO हिमरी तै0 कोटखाई चला रहा था । यह हादसा Pic-up चालक उपरोक्त की गफलत व लापरवाही के कारण हुआ है गाड़ी मे दो ही व्यक्ति सवार थे जिसमे चालक जगत राम उरोक्त की रास्ते मे ही मृत्यु हो गई है । जिस पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत थाना किया गया । अभियोग क्रमांक संख्या 11/2020 दिनांक 29.02.2020 जेर धारा 279, 337, 304ए भारतीय दण्ड संहिता तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।