Spread the love

नगरोटा। कांगड़ा जिला के रेलवे स्टेशन नगरोटा बगवां के समीप हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का चालक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के समीप एचआरटीसी की वर्कशॉप में बस खड़ी करने के बाद चालक रेल पटरी पर जा रहा था कि रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि कान में मोबाइल हेडफोन लगा रखे थे, इस कारण उसे रेलगाड़ी की आवाज सुनाई नहीं दी। चालक को नगरोटा बगवा सिविल अस्‍पताल लाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में डॉक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है ड्राइवर का चेहरा बुरी तरह से जख्‍मी हुआ है। लोगों ने तुरंत घायल को निजी वाहन में डालकर अस्‍पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्‍सकों ने उन्‍हें फौरन टांडा अस्‍पताल रेफर कर‍ दिया। घायल ड्राइवर का टांडा अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *