रिकांग पिओ-29 फरवरी, 2020
उपायुक्त गोपाल चन्द ने आज यहां अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए प्रधान मन्त्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने इस अवसर पर कल्याण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये कि वह अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों के बारे में लोगो को जागरूक करे ।

उन्होने बताया कि जिले के महाबोद्धि संस्थान को बौद्ध सम्प्रदाय से सम्बन्धित प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है तथा इन द्वारा जारी किये गये प्रणाम पत्र के आधार पर ही तहसीलदार व अन्य नामित अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
उन्होने विभाग के अधिकारियो को अल्पसंख्यक परिवारो की सूचित तैयार करने के लिए निर्देश दिये ताकि वें सरकार द्वारा आरम्भ किये गये विभिन्न योजनाओ का लाभ उठा सके । बैठक में बताया गया कि जिले में अल्पसंख्यको व विकंलागो से सम्बन्धित कोई भी मामला विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है ।
इसके उपरान्त उपायुक्त गोपाल चन्द की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम 1989 तथा नियम 1995 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय स्तर्कता एंव प्रबोधन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में बताया गया कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 तथा नियम 1995 के अन्तर्गत कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है ।
बैठक में बताया गया कि इस अधिनियम के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए वर्ष 2019 में कल्पा तहसील की ग्राम पंचायत कल्पा, शुद्धारंग, कोठी, मूरंग तहसील के रिब्बा व रिस्पा, सांगला तहसील की गा्रम पंचायत थैमगारंग, शौग, रकछम तथा संागला, निचार तहसील के गा्रम पंचायत पौंडा के कंगोस, सुगरा पंचायत के भाबानगर, तराण्डा पंचायत के निगुलसरी तथा पूह तहसील की गा्रम पंचायत पूह में जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उप-मण्डल स्तर पर भी स्तर्कता एंव प्रबोधन समिति का शीघ्र गठन किया जाए । उपायुक्त ने विभाग को लोगो को जागरूक करने के लिए ओर अधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिये ।