Spread the love

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। कुल्लू में ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है। लोगों में दहशत है। भारी बारिश से मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा और उदयपुर -पांगी मार्ग बंद हो गया है। सड़क मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। वहीं बारिश से सेब ओर नाशपाती के सीजन पर भी असर पड़ रहा है।

30 जुलाई तक सामान्य से दो फीसदी अधिक बरसे बादल

प्रदेश में एक से 30 जुलाई तक सामान्य से दो फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। चंबा, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना जिला में सामान्य से कम बादल बरसे। कांगड़ा जिला में सामान्य बारिश दर्ज हुई है। शेष जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 30 दिनों के दौरान प्रदेश में 251.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 247.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *