Spread the love

बिलासपुर 29 फरवरी – सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग में लगभग 39 वर्ष का
सेवाकाल पूरा करने के उपरांत केहर सिंह ठाकुर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी
के पद से सेवानिवृत हो गए। उन्होने सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग में वर्ष
1981 में विभाग में सेवाएं आरम्भ की थी। विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए
वर्ष 2019 माह में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए जिला
लोक सम्पर्क अधिकारी बिलासपुर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

उनकी सेवानिवृति के सम्मान में कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों
द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा विभाग के लिए
किए गए सेवाभाव के कार्यों की विशेष रूप से चर्चा की गई तथा उन्हें
भावभीनी विदाई के साथ उनके मंगल भविष्य और स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना की
गई।
इस अवसर पर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी मीना बेदी, सहायक सूचना अधिकारी
(तकनीकी) निर्दोष कुमार, तकनीकी सहायक सुशील कुमार, राजकुमार, प्रचार
सहायक ग्रेड-1 सुभाष चन्द, जसवंत सिंह, आशुटकंक शिवानी शर्मा, लिपिक नीलम
शर्मा, किशोरी, वाहन चालक रूप लाल, सेवादार कश्मीरी देवी, मेहर सिंह,
नरेश कुमार, सपना देवी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *