Spread the love

ऊना (30 मई)- जिला ऊना के कोविड केयर सेंटर खड्ड में उपचाराधीन दो कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि यह दोनों व्यक्ति मुंबई से लौटे थे और एक व्यक्ति की रिपोर्ट 15 मई को पॉजीटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर खड्ड में रखा गया था। जबकि दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट 19 मई को पॉजीटिव आई थी। दोनों मरीजों का खड्ड को सही उपचार व देखभाल मिलने के बाद दोनों की 29 मई को रिपोर्ट नेगेटिव आई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रमन कुमार शर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य विभाग के लिए खुशी की बात है कि दोनों मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा रहे हैं। अब खड्ड में 13 कोरोना पॉजीटिव मरीजों का उपचार हो रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *