शिमला , 31, मई , 2020, भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफ़ोन आइडिया, फीचर फोन का उपयोग करने वाले एवं नान-डिजिटल सैवी उपभोक्ताओं के लिए एक अनूठी पेशकश लेकर आए हैं, जिसके द्वारा वोडाफ़ोन आइडिया के सदस्य सिर्फ वैद्य यूपीआई आईडी के साथ अपना फोन रीचार्ज कर सकते हैं। वोडाफ़ोन आइडिया ने देश में इस सेवा के लान्च के लिए भारत के अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत अब फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ता रीटेल टचपाइन्ट पर गए बिना ही आसानी से अपना फोन रीचार्ज कर सकेंगे। इस तरह के रीचार्ज के लिए मोबाइल-इंटरनेट सुविधा का होनो ज़रूरी नहीं है और पेटीएम ऐप का इस्तेमाल नहीं करने वाले उपभोक्ता भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह सर्विस आधुनिक भुगतान सेवा ’99 रु पर आधारित है, जो यूएसएसडी चैनल पर काम करती है। वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत की गई इस सेवा के माध्यम से बेसिक फीचर फोन के ज़रिए मोबाइल बैंकिंग लेनदेन किया जा सकता है, जिसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल इंटरनेट की ज़रूरत नहीं होती।
अवनीश खोसला, डायरेक्टर– मार्केटिंग, वोडाफ़ोन आइडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम इस संकट के समय में अपने उपभोक्ताओं को कनेक्टेड और सुरक्षित बनाए रखना चाहते हैं। पिछले 2 महीनों में हमने उपभोक्ताओं को एक दूसरे के साथ जोड़े रखने के लिए कई पहलों की शुरूआत की है। हमारा मानना है कि पेटीएम के साथ इस साझेदारी के ज़रिए लाखों नान-डिजिटल सैवी उपभोक्ता यूएसएसडी के माध्यम से रीचार्ज कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें मोबाइल इंटरनेट, किसी डिजिटल ऐप या फिज़िकल रीटेल टचपाइन्ट की ज़रूरत नहीं होगी। इस साझेदारी के ज़रिए हम उपभोक्ताओं के लिए एक आसान एवं सुरक्षित समाधान लेकर आए हैं, जिसके माध्यम से उपभोक्ता इस मुश्किल समय में घर बैठे पूरी सुरक्षा के साथ अपना फोन रीचार्ज कर सकते हैं।’