Spread the love

25 मार्च 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश इकाई ने होली के पावन अवसर पर पिंक पेटल पर ओपन डीजे कर होली मनाई। ईकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने व्यान देते हुए बताया की सुबह ढोल के साथ छात्र छात्रावास से राधा कृष्ण की प्रभात फेरी निकालते हुए स्वामी विवेकानंद चॉक से कन्या छात्रावास तक निकाली कन्या छात्रावास में छात्राओं ने राधा कृष्ण की हिंदू रिवाजों के तहत पूजा अर्चना कर स्वागत करते हुए होली मनाई।

साथ ही साथ उन्होंने बताया की अभाविप ने ओपन डीजे सेशन का प्रावधान पिंक पेटल पर किया था। जिसमें लगभग 2.5 हजार छात्र छात्राओं आनंद लेते हुए होली का लुप्त उठाया जिसमे *किजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम* और *श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में* गानों में छात्र खूब झूमे ।

अंत में इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने धन्यवाद भाषण देते हुए सभी छात्रों का धन्यवाद दे कर पुनः सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *