Spread the love

जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रामलाल मारकंडा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में इस्तीफा दिया. रामलाल मारकंडा ने कहा है कि संभवतः वे कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं. साल 2017 में रामलाल मारकंडा लाहौल से विधायक थे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रवि ठाकुर ने उन्हें चुनाव हरा दिया. अब रवि ठाकुर उपचुनाव में बीजेपी से प्रत्याशी हैं. गौर हो कि रामलाल मारकंडा ने छात्र राजनीति की शुरुआत एनएसयूआई से ही की थी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *