Spread the love

नाहन :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस के इंडी गठबंधन की तुलना “चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात“ से की है। उनका मानना है कि 4 तारीख के बाद इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा और हिमाचल प्रदेश में तो इसका कोई प्रभाव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इंडी गठबंधन को लीड कर रही है, लेकिन अभी तक इंडी गठबंधन के किसी भी साथी ने कांग्रेस पार्टी के नेता को अपना नेता नहीं माना है।

डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस और इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा है, लेकिन उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 50 से कम सीटें जीत पाएगी और हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से बेहद असंतुष्ट है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और पैसे की बर्बादी के आरोप लगाए और कहा कि जनता इस झूठी सरकार से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। डॉ. बिंदल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की जनता उस नेता को चाहती है जिसने देश की स्थिति को बेहतर बनाया है। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में पत्थरबाजी और आतंकवाद जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन अब ये समस्याएं लगभग समाप्त हो गई हैं।

डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की प्रशंसा की, जिनसे गरीबों को मुफ्त राशन, निशुल्क इलाज और विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि भारत के 140 करोड़ लोग मोदी को अपने परिवार का मुखिया मानते हैं और हिमाचल प्रदेश के लोग भी मोदी को देखने और सुनने के लिए उत्सुक हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *