Spread the love

शिमला। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी कल हिमाचल प्रदेश में दो रैलियां करेंगे। मोदी जी कल शिमला संसदीय क्षेत्र के नाहन में सुरेश कश्यप और मंडी में कंगना रनौत के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सह प्रभारी संजय सूद ने बताया कि कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है।
संजय सूद ने बताया कि नाहन की रैली में शिमला से आठ हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली में 40 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चारों सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की रैली से कार्यकर्ता और मतदाताओं में नया जोश दौड़ेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *