बुधवार, दिनांक 10 जुलाई को ग्राम पंचायत, टुटू-मजठाई में ग्राम सभा का सफलअयोजन पूर्ण कोरम के साथ किया गया ।
पंचायत प्रधान, उत्तम सिंह कश्यप ने राष्ट्रीय कार्यक्रम *स्वच्छ भारत मिशन* (SBM) के उद्देश्यों के अनुरूप ग्रामीणों को अपने घरों तथा आसपास साफ सफाई बनाए रखने की अपील की गई । उन्होंने बताया कि SBM के अंतर्गत 8 लाख की लागत से पंचायत में दो या इससे अधिक घरों के लिए सामूहिक Soak Pits (रसोई और स्नानागार के पानी को सोखने वाले गड्ढे) बनाए जाएंगे । इसके अतिरिक्त जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण (DRDA) द्वारा हाल ही में मनरेगा के अंतर्गत 15 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत 27 निजी तथा एक सामूहिक कार्यों के बारे में भी सभा को अवगत किया गया । उन्होंने प्रत्येक लाभार्थी को इस दिशा में सभी वांछित ओपचारिकताओं को पूरा करके अपने अपने कार्यों को शीघ्र आरंभ करने का अनुरोध किया ।

उत्तम कश्यप ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना – सुख सम्मान निधि तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र व्यक्तियों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करके अपने-अपने आवेदन पंचायत को प्रस्तुत करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर नव ज्योति ग्राम संगठन, मजठाई की महिलाओं ने पूर्व प्रधान, स्वर्गीय बलराज सिंह के चित्र को पंचायत घर के सभागार में लगा कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भेंट की । बैठक में पंचायत के उप प्रधान, केश्पा राम, पांचों वार्ड सदस्य कमलेश, सुनीता, कमला, अनिता और संजय उपस्थित रहे ।
ग्राम सभा की कार्यवाही, पंचायत सचिव, तारा चन्द ने कलमबध की जबकि तकनीकी सहायक, ज्ञान चन्द राठौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । नव ज्योति ग्राम संगठन, मजठाई की अध्यक्षा, सुनीता मल्होत्रा और संगठन की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं ।

पंचायत घर में पूर्व प्रधान स्व. बलराज सिंह का नव ज्योति ग्राम संगठन मजठाई की ओर से चित्र लगाया गया । चित्र लगाते हुए संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मल्होत्रा एवम् उप प्रधान श्री
केशपा राम ।