Spread the love

शिमला,11, जुलाई, 2024, जाने.माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी की एंटरप्राइज़ शाखाए वी बिज़नेस ने भारत के एमएसएमई को डिजिटल पेमेंट समाधान उपलब्ध कराकर उनकी डिजिटल यात्रा को गति प्रदान करने के लिए देश के प्रमुख डिजिटल फाइनैंशियल सेवा प्रदाताओं में से एक पेयू के साथ हाथ मिलाया है।इस साझेदारी में वी बिज़नेस के डिजिटल रूपान्तरण समाधान तथा डिजिटल पेमेंट एवं फाइनैंशियल सर्विस समाधानों में पेयू की विशेषज्ञता शामिल है जो एमएसएमई की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक सेवाएं प्रदान करेगी। यह साझेदारी भारत के एमएसएमई को ध्यान में रखते हुए भुगतान के आधुनिक समाधान,ऑफर इंजन,बाय नाउ पे लेटर के विकल्प,सहज व्हॉट्सऐप इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं लेकर आएगी।वी बिज़नेस अपने एमएसएमई प्रोग्राम रैडी फॉर नेक्स्ट के तहत विशेष कीमतों पर प्रोडक्टिविटी एवं कोलाबोरेशन डिजिटल टूल्स की एक्सक्लुज़िव रेंज पेश करता है जिन्हें खसतौर पर एमएसएमई के लिए डिज़ाइन किया गया है।इन प्रोडक्ट्स में लोकेशन टै्रकिंग,गूगल वर्कस्पेस,पर्सनल क्लाउड स्टोरेज और मोबाइल सिक्योरिटी समाधान शामिल हैं जो एमएसएमई को उनके डिजिटल वर्कप्लेस,कारोबार एवं उपभोक्ताओं के प्रबन्धन में मदद करते हैं।

अरविंद नेवातिया, चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर,वोडाफ़ोन आइडिया ने कहा,पेयू के साथ हमारी साझेदारी भारत में लघु एवं मध्यम उद्यमों के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वी बिज़नेस के सर्वश्रेष्ठ एंटरप्राइज़ समाधानों और फिनटेक में पेयू की विशेषज्ञता का उपयोग कर हम एमएसएमई की विकास यात्रा को गति प्रदान करना चाहते हैं।अनिरबन मुखर्जी. चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर,पेयू ने कहा,पेयू में हम कारोबारों में बुनियादी स्तर पर बदलाव लाने के लिए डिजिटल इनोवेशन की क्षमता में भरोसा रखते हैं।वी बिज़नेस के साथ हमारी साझेदारी भारतीय एमएसएमई को उनके डिजिटल रूपान्तरण में सहयोग प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *