Spread the love

शिमला, 26 जुलाई : सुन्नी क्षेत्र के नौटीखड्ड में एक एनसीसी छात्र की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार शाम चाबा नामक स्थान पर हुआ। मृतक छात्र की पहचान कुश ठाकुर (20) निवासी अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सुन्नी के सरकारी स्कूल में 16 से 24 जुलाई तक एनसीसी शिविर का आयोजन हुआ था। शिविर की समाप्ति के बाद कुछ। बच्चे अपने स्कूल व घरों को लौट गए। जबकि 25 बच्चे विभिन्न स्कूलों के शिविरों में ही ठहरे थे। बुधवार को शिविर इंचार्ज श्याम लाल के पर्यवेक्षण में ये बच्चे नौटीखड्ड स्थित चाबा में नहाने व कपड़े धोने गए थे। इस दौरान एक छात्र कुश ठाकुर नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाने के क्रम में वह डूबने लगा उसे डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया न जा सका। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *