प्रदेश में कांगड़ा मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर बाइक सवार एचपी (54D 3972) व निजी बस में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के दो टुकड़े हो गए और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बस में सवारियों को हल्की चोटें आई है हालांकि जिन्हें ज्यादा चोटें है उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया गया है।