किन्नौर
किन्नौर के प्रवेश द्वार के पास भव्य स्वागत गेट का निर्माण होगा।
देसी व विदेशी पर्यटकों सहित लोगों के लिए पार्क व जन सुविधाओं का मिलेगा फायदा।
पहले बन रहे स्वागत गेट चट्टानों के खिसकने से हुआ था क्षतिग्रस्त।
जल्द निर्माण होगा स्वागत गेट व पार्क।
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार के पास भव्य स्वागत गेट व पार्क का भी निर्माण किया जाएगा यह बात विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार व पार्क के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया गया व उसमें लाडा फण्ड से भी पैसे दिये गए। परन्तु बीच में जब इस प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा था तो चट्टानो के खिसकने से यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि 16 तारीख को लोकल एरिया डेवोलपमेंट ऑथोरिटी लाडा की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि इस गेट का दोबारा निर्माण किया जाएगा और एक छोटा सा पार्क व जन सुविधाओं का स्कीम बनाया गया है। इस कार्य को दोबारा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र ही कार्य करने का दिशा निर्देश दे दिया है व लोक निर्माण विभाग के साथ मुआयना भी कर लिया गया है और शीघ्र ही इसका कार्य शुरू कर दिया जायेगा। गौर रहे कि किन्नौर के प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत गेट व पार्क के निर्माण होने से जिला किन्नौर में प्रवेश करने वाले देसी व विदेशी पर्यटकों को भी लाभ प्राप्त होगा जिससे जिला किन्नौर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है