Spread the love

सिंघपुरा चौकी प्रभारी एएसआई बाला राम की टीम ने गुप्त सूचना पर दी दबिश

पांवटा साहिब। उपमंडल पांवटा के तहत थाना पुरुवाला के अंतर्गत चौकी सिंघपुरा प्रभारी
द्वारा गुप्त सूचना बाद दी गई दबिश में 7 जुआरी व 30,480 रुपये नगदी बरामद किए हैं।

बता दें कि एएसआई बाला राम द्वारा पंजीकृत किया गया है कि आज शाम उन्हें सूचना मिली कि यमुना नदी घाट के साथ खुले खेत में 7-8 आदमी पैसों पर जुआ खेल रहे है।

जिस पर वह मौके पर पहुंचे, तो देखा की 6-7 आदमी गोल दारे में खुले खेत /जुबड में बैठे है व बीच में ताश/ रुपये पडे थे।

जुवा खेलते हुए पकड़े गए व्यक्ति विक्रम गांव रामपुर घाट, राकेश कुमार गांव राजपुर, प्रताप सिहं VPO राजपुर, किस्मत, राम लाल गांव भरली, मो. हारुन V.P.O भगांनी, दीपक गांव गोजर पहचाने गए।

जिनसे इस दौरान तलाशी में कुल राशि 30,480/- रु व ताश के 52 पत्ते पाये गये।
जिनके खिलाफ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *