Spread the love

किन्नौर जिले के टापरी में गर्मी पानी में स्नान करने पर पंचायत द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी कई लोग बेरोकटोक स्नान कर रहें है। एक तो लोग पंचायत के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है, दूसरा समाजिक दूरियों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ा रहे है। ग्राम पंचायत चगांव ने यहां नोटिस लगा कर लोगों से कोरोना बायरस संक्रमण का कहर थमने तक यहां स्थित कुदरती गर्म पानी में स्नान नहीं करने का नोटिस लगा रखा है।
लोग पंचायत की अपील को दर किनार कर टापरी में गर्मी में बेरोकटोक स्नान कर रहे है।
गौरतलब है कि बहारी क्षेत्र से जिले के उपरी क्षेत्र की ओर जाने को आने वाले ट्रक चालक और कई अन्य लोग टापरी में एनएच पर स्थित गर्मी पानी में नहाते है। यहां स्थानीय ग्राम पंचायत ने कोरोना का कहर थमने तक किसी भी व्यक्ति को नहीं नहाने का नोटिस लगा रखा है। पंचायत ने पुलिस से भी आग्रह किया है कि गर्मी पानी में फिलहाल किसी भी व्यक्ति को स्नान करने से रोका जाए। यहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए बहारी क्षेत्र से आने वाले कई लोगों को बेरोकटोक नहाते देखा जा सकता है। दूसरा यहां स्नान करने के लिए कई ट्रक कतार भी लगे रहते है।
उधर, ग्राम पंचायत चगांव के प्रधान वीर सिंह नेगी ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि कोरोना बायरस का कहर थमने तक टापरी में गर्म पानी में कोई भी स्नान नहीं करें। उन्होंने कहा कि चगांव महेश्वर देवता जी के आदेशानुसार पंचायत ने टापरी में गर्म पानी में नहीं नहाने का नोटिस गर्म पानी के पास लगाया गया है। बाबजूद इसके लोग बेरोकटोक गर्मपानी में स्नान कर रहें है।
बाइट: वीर सिंह नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत चगांव

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *