हिमाचल प्रदेश में बीते दिन सर्वाधिक बीवीएन बद्दी बरोटीवाला से 28 नए मामले सामने आए हैं ।बीते दिन प्रदेश के 10 जिलों से 60 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें कुल्लू व लाहौल स्पीति से कोई भी मामला नहीं आया है। जिला उना से नौ मामले, जिला चंबा से दो, मामले जो सेना के जवान हैं। जिला कांगड़ा से सात मामले, जिसमें 2 सेना के जवान व अन्य कांगड़ा के आसपास के हैं। हमीरपुर से दो दोनों ही सेना के जवान हैं। मंडी से 8 मामले, सिरमौर से तीन मामले सामने आए हैं। हालांकि प्रदेश में 72 लोग ठीक हुए हैं जिसमें सबसे ज्यादा सिरमौर से ठीक हुए हैं।