Spread the love

01.08.2020

सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 357 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। 
प्रवक्ता ने कहा कि इन 357 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 90, नागरिक अस्पताल बद्दी से 66, ईएसआई काठा से 29, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 35, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 40, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 14, नागरिक अस्पताल अर्की से 29, ईएसआई परवाणू से 45 तथा सामुदायिक स्वासथ्य केन्द्र सायरी से 09 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस प्राप्त सैंपल रिपोर्ट के अनुसार जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कुल 654 रोगी कोविड-19 पाॅजिटिव आए हैं। 
प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 404 रोगी सक्रिय हैं। 
वर्तमान में सोलन जिला में नियमानुसार 1206 लोगों को घर पर व 416 लोगों को संस्थागत क्वारेन्टीन किया गया है। 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *