Spread the love

ऊना (1 अगस्त)- टकारला सब्जी मंडी में आज वन महोत्सव मनाया गया, जिसके अंतर्गत चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, उप-निदेशक कृषि अतुल डोगरा, एपीएमसी सचिव सर्वजीत डोगरा, नरेंद्र लट्ठ, विनोद कुमार, शंभू गोस्वामी, विजय कुमार तथा सब्जी मंडी के आढ़तियों सहित अन्य उपस्थित लोगों ने पौधे लगाए।इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं तथा वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

बिना ऑक्सीजन हम जिंदा नहीं रह सकते, इसलिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। हमें न सिर्फ पौधे लगाने चाहिए बल्कि उनकी देखभाल का प्रण भी लेना चाहिए ताकि वह सुरक्षित रख सकें। वहीं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने वनों को पृथ्वी का श्रृंगार बताते हुए कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन को मजबूत करता है। सभी लोगों को एक-एक पौधा अवश्यक लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है, तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *