Spread the love

ऊना, 26 मई: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन उत्तर क्षेत्र पाइपलाइन डिविजन पेखुबेला स्थित  के पदाधिकारियों  प्रशांत ठाकुर, डीजीएम और संजय कुमार मैनेजर ऑपरेशन्स द्वारा अन्नदान सीएसआर योजना के तहत जिला प्रशासन ऊना को उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजीव ठाकुर के माध्यम से राशन के 116 पैकेट उपलब्ध करवाएं गए। प्रत्येक पैकेट में 2 किला आटा, 2 किला चावल, आधा किला उड़द दाल, आधा किलो चना दाल, आधा लीटर सरसों तेल तथा नमक और हल्दी के एक-एक पैकेट शामिल हैं।इस अवसर पर उप निदेशक डीआरडीए संजीव ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पूरे विश्व में आपदा की स्थिति पैदा हो गई है। इसके कारण कई दैनिक आय पर निर्भर परिवारों को अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बढ़-चढ़ कर धन और खाद्य सामग्री के रूप में अंशदान दिया जा रहा है ताकि गरीब और असहाय लोगों की मदद की जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *